sultancyber.com

Caste certificate at the sub-divisional and district level 2026

Caste certificate at the sub-divisional and district level ( अनुमंडल और जिला स्तर पर जाति प्रमाण पत्र)

बिहार में जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करते समय आपको तीन अलग-अलग स्तरों की सेवाएं दिखाई दे सकती हैं। ये सेवाएं अंचल (Block/Circle), अनुमंडल (Sub-Division) और जिला (District) स्तर पर उपलब्ध हैं। बहुत से आवेदकों को समझ नहीं आता कि उन्हें किस स्तर का प्रमाण पत्र बनवाना चाहिए। इसका चयन आपकी जरूरत और संबंधित सरकारी कार्यालय के निर्देशों के अनुसार किया जाना चाहिए।

  1. अंचल स्तर (Block/Circle Level): सामान्य रूप से नागरिक सबसे पहले अंचल या प्रखंड स्तर की सेवा के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह स्थानीय स्तर पर जाति प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया है। आवेदन जमा होने के बाद संबंधित राजस्व अधिकारी द्वारा उपलब्ध रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जांच की जाती है।
  2. अनुमंडल स्तर (Sub-Division Level): यदि आपको अनुमंडल स्तर का प्रमाण पत्र चाहिए, तो आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध संबंधित सेवा का चयन कर सकते हैं। इस स्पतर पर आवेदन के लिए अंचल स्तर पर प्राप्त आवेदन संदर्भ संख्या का उपयोग करके आगे के स्तर पर आवेदन किया जा सकता है।
  3. जिला स्तर (District Level): जिला स्तर पर भी जाति प्रमाण पत्र जारी करने की सुविधा उपलब्ध है। इसके लिए संबंधित जिला कार्यालय की सेवा चुननी होती है। इस आवेदन को भरने के लिए अनुमंडल से प्राप्त आवेदन संख्या या टोकन नंबर या  Reference Number का होना आवश्यक है |

बिहार सरकार के पोर्टल पर उपलब्ध नवीनतम सुविधा के अनुसार, पहले से किए गए संबंधित आवेदन की Reference Number और आवेदक के नाम का उपयोग करके आगे के स्तर पर आवेदन की प्रक्रिया आसान बनाई गई है। इससे कई मामलों में वही जानकारी दोबारा भरने की जरूरत नहीं पड़ती।

अनुमंडल स्तर से जाति प्रमाण पत्र आवेदन करने कि प्रक्रिया निचे दिए गए है |

Step 1: सबसे पहले बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट RTPS Bihar Portal खोलें।

Step 2: वेबसाइट के होमपेज पर General Administration Department के अंतर्गत Issuance of Caste Certificate विकल्प खोजें।

Step 3: Sub-Division Level (अनुमंडल स्तर ) या District Level (जिला स्तर ) विकल्प चुनें।

Step 4: राजस्व अधिकारी स्तर से निर्गत प्रमाणपत्र संख्या और आवेदक का नाम अंगेजी में लिख कर गेट डिटेल (Get detail) पर क्लिक करे |

Step 5: मोबाइल नंबर डालकर OTP से सत्यापित करे |

Step 6: जाति प्रमाणपत्र में दिए गए राजस्व अधिकारी का नाम और राजस्व स्तर से निर्गत प्रमाण पत्र कि तिथि को दर्ज कर निचे लिखे गए कैप्चा को भर कर सबमिट करे Step 7: आवेदक का पहचान सत्यपण के लिए कोई एक लिस्ट में दिए गए डॉक्यूमेंट का चयन कर उपलोड़े करे साथ ही राजस्व अधिकारी स्तर से निर्गत प्रमाणपत्र को भी उपलोड कर सबमिट करे |

Step 8: मिलने वाली Acknowledgement Receipt यानी पावती रसीद डाउनलोड कर लें।

जिला स्तर से जाति प्रमाण पत्र आवेदन करने कि प्रक्रिया निचे दिए गए है |

जिला स्तर पर जाति प्रमाणपत्र आवेदन करने के लिए अनुमंडल के जाति प्रमाणपत्र को आवेदन के स्टेप को अनुसरण किया जाता है इसके लिए आपके पास अनुमंडल स्तर से निर्गत परमापत्र के आवेदन संख्या और जारी करने वाले अधिकारी नाम का होना चहिए |



		

Leave a Comment