Bihar cast certificate online apply.
बिहार में जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate) बनवाना चाहते हैं और आपको समझ नहीं आ रहा कि ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? चिंता करने की जरूरत नहीं है। बिहार सरकार ने नागरिकों की सुविधा के लिए RTPS Bihar Portal के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध कराई है। अब आपको हर बार सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। आप घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर की मदद से आवेदन कर सकते हैं।
जाति प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज है, जिसकी आवश्यकता सरकारी नौकरी, स्कूल-कॉलेज में एडमिशन, छात्रवृत्ति, आरक्षण और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए पड़ती है। इस लेख में आपको बिहार जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन 2026 की प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, आवेदन शुल्क, पात्रता, आवेदन की स्थिति चेक करने और प्रमाण पत्र डाउनलोड करने की जानकारी आसान हिंदी में मिलेगी।
Bihar Caste Certificate 2026 – Overview
बिहार जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन की सुविधा बिहार सरकार के RTPS एवं ServicePlus पोर्टल पर उपलब्ध है। इस पोर्टल पर नागरिक अंचल, अनुमंडल और जिला स्तर पर जाति प्रमाण पत्र जारी करने से संबंधित सेवाएं देख सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन करने के लिए आपको अपने व्यक्तिगत विवरण, पते और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी तैयार रखनी चाहिए।
| विवरण | जानकारी |
| लेख का नाम | Bihar Caste Certificate Online Apply 2026 |
| राज्य | बिहार |
| संबंधित विभाग | सामान्य प्रशासन विभाग |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक पोर्टल | RTPS Bihar |
| आवेदन का स्तर | अंचल, अनुमंडल, जिला |
| आवेदन स्थिति | ऑनलाइन चेक और डाउनलोड |
| आधिकारिक वेबसाइट | serviceonline.bihar.gov.in |
| जाति प्रमाण पत्र आवेदन लिंक | यहाँ क्लिक करे |
आवश्यक डॉक्यूमेंट /दस्तावेज
आमतौर पर निम्नलिखित दस्तावेज और जानकारियां तैयार रखना उपयोगी होता है:
- आवेदक का आधार कार्ड या अन्य मान्य पहचान प्रमाण।
- आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो।
- निवास और पते से संबंधित जानकारी।
- पिता या परिवार के जाति संबंधी उपलब्ध प्रमाण।
- पिता या पूर्वजों के राजस्व अभिलेख।
- मोबाइल नंबर।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई स्व-घोषणा।
- अन्य संबंधित दस्तावेज, यदि पोर्टल पर मांगे जाएं।
महत्वपूर्ण: सभी आवेदकों के लिए एक जैसी दस्तावेज सूची अनिवार्य नहीं होती। अंतिम दस्तावेज सूची आधिकारिक आवेदन फॉर्म और संबंधित अधिकारी के निर्देश के अनुसार तय होगी।
जाति के प्रमाण से संबंधित दस्तावेज
जाति प्रमाण पत्र बनवाते समय सबसे महत्वपूर्ण बात जाति से संबंधित प्रमाण प्रस्तुत करना है। बिहार के आधिकारिक राजस्व अधिकारी स्तर के आवेदन फॉर्म में पिता या पूर्वजों के राजस्व अभिलेखों को जाति के साक्ष्य के रूप में शामिल किया गया है। इनमें खतियान, दानपत्र, भूमि संबंधी दस्तावेज, भूमिहीनों को आवंटित जमीन से जुड़े रिकॉर्ड और अन्य राजस्व अभिलेख शामिल हो सकते हैं। यदि ऐसे अभिलेख उपलब्ध नहीं हैं, तो फॉर्म में स्थल निरीक्षण का विकल्प भी दिया गया है।
इसका मतलब है कि यदि आपके परिवार के पास पुराने जमीन संबंधी रिकॉर्ड नहीं हैं, तो आपको बिना जांच किए आवेदन छोड़ने की जरूरत नहीं है। आवेदन फॉर्म में उपलब्ध विकल्प और संबंधित राजस्व अधिकारी के निर्देश के अनुसार आगे की प्रक्रिया पूरी करें। साथ ही फॉर्म में अन्य राजस्व अभिलेख का भी विकल्प मौजूद है जिसको चुन कर यदि आपके पास कोई अन्य राजस्व संबंधित जैसे कोई पुराना जाति प्रमाण पत्र है तो लगा सकते है |
बिहार में जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
बिहार में जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करना काफी आसान है। इसके लिए आपको बिहार सरकार की आधिकारिक RTPS वेबसाइट पर जाना होगा। वहां General Administration Department के अंतर्गत Issuance of Caste Certificate सेवा उपलब्ध है। आप अपनी जरूरत के अनुसार अंचल, अनुमंडल या जिला स्तर की सेवा का चयन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन करते समय जल्दबाजी न करें। फॉर्म में दी गई प्रत्येक जानकारी को ध्यान से पढ़ें, क्योंकि नाम, पता, जाति और माता-पिता के नाम में गलती होने से सत्यापन के दौरान परेशानी हो सकती है। और एक बार आवेदन सबमिट कर देने के बाद दुबारा आवेदन करना पर सकता है |नीचे आवेदन की पूरी प्रक्रिया दी गई है।
Step 1: सबसे पहले बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट RTPS Bihar Portal खोलें।
Step 2: वेबसाइट के होमपेज पर General Administration Department के अंतर्गत Issuance of Caste Certificate विकल्प खोजें।
Step 3: अब अपनी आवश्यकता के अनुसार Block Level, Sub-Division Level या District Level विकल्प चुनें।
Step 4: अब अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम, पति का नाम हिंदी और अंगेजी में भरे |
Step 5: मोबाइल नंबर और इ-मेल (यदि हो तो लिखे ) भरे |
Step 6: अपने दिए गए मोबाइल नंबर कर आये 6 अंको का OTP दर्ज करे |
Step 7: इसके बाद अपना वर्तमान पता भरें। इसमें जिला, अनुमंडल, प्रखंड, पंचायत, गांव या मोहल्ला और पिन कोड जैसी जानकारी सही दर्ज करें।
Step 8: अब आधार नंबर या अन्य मांगी गई पहचान संबंधी जानकारी भरें। आधार आधारित प्रमाणीकरण सेवा के अनुसार उपलब्ध हो सकता है। आप चाहे तो इसे छोर भी सकते है |
Step 9: आवेदक अपना एक पासपोर्ट साइज़ फोटो अपलोड करे |
Step 10: अपने जाति के अनुसार पेशा / Profession,वर्ग / Category,जाति / Caste,उपजाति / Sub-Caste को सही से चुने |
Step 11:जाति प्रमाणपत्र के साक्ष्य हेतु निचे दिए गए मेनू में से चुने निम्नांकित अभिलेख समुचित माने जायेंगे
Step 12: स्व-घोषणा / Self Declaration के चेक बॉक्स को चेक करे और कैप्चा डाल कर सबमिट करे
Step 13: जाति के प्रमाण से संबंधित दस्तावेज और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। फॉर्म में अनिवार्य चिह्न (*) वाले दस्तावेज जरूर संलग्न करें।
Step 14: आवेदन में दी गई सभी जानकारी एक बार फिर जांच लें। यदि कोई गलती दिखाई देती है, तो Submit करने से पहले उसे ठीक कर लें।
Step 15: अब आवेदन को Submit कर दें और मिलने वाली Acknowledgement Receipt यानी पावती रसीद डाउनलोड कर लें।
आपका आवेदन संबंधित कार्यालय में सत्यापन के लिए भेजा जाएगा। आवेदन स्वीकार होने के बाद प्रमाण पत्र जारी किया जा सकता है। आवेदन की स्थिति और प्रमाण पत्र प्राप्त करने की जानकारी SMS या ईमेल के माध्यम से भी मिल सकती है।
